धनबाद, सितम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद अंचल कार्यालय के समक्ष एमएमडीआर (खान और खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में शनिवार को झामुमो की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताआं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं एमएमडीआर संशोधन कानून को जनविरोधी बताया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार ने बिना लोकसभा और राज्यसभा में उचित चर्चा कराए और बिना राज्यों से राय-मशविरा किए इस काले कानून को जबरन थोपने का काम किया है। चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड सरकार और यहां की साढ़े तीन करोड़ जनता इस बात को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी कि जल, जंगल, जमीन और खनिज को लूटने के लिए दिल्ली में बैठकर नियम बना दिए जाएं। यह सीधे तौर पर देश के संघीय ढांचे पर प्रहार है। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुम...