Dhanbad News: एफसीआई गोदाम में राशन लोडिंग में देरी पर डीलरों का विरोध
धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। बरमसिया स्थित एफसीआई गोदाम में सोमवार को राशन उठाव में हो रही देरी को लेकर पीडीएस डीलरों ने विरोध जताया। डीलरों का आरोप है कि गोदाम में माल लोड करने में अनावश्यक देरी की जा रही है। सुबह करीब 10 बजे राशन उठाव के लिए पहुंचे कई वाहन रात तक लोडिंग का इंतजार करते रहे। इससे डीलरों और वाहन चालकों को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीलरों ने बताया कि डोर-स्टेप डिलीवरी बंद होने से अब उन्हें खुद वाहन की व्यवस्था कर गोदाम पहुंचना पड़ रहा है। इसके बावजूद समय पर राशन नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। उनका आरोप है कि गोदाम में राशन तौलने वाले कांटे पर भी कई बार कर्मी मौजूद नहीं रहते हैं। इससे तौल और लोडिंग की प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है।डीलरों के अनुसार वाहन वाहन चालक भी मनमाना किराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.