धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: बरमसिया स्थित एफसीआई गोदाम के आसपास सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रकों के खिलाफ गुरुवार को जिला परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। सड़क संकरी होने के कारण ट्रकों की पार्किंग से आवागमन बाधित होने के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है। मंगलवार की रात इसी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके बाद अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई। डीसी के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग की ओर से एमवीआई ने अभियान चलाकर सड़क पर खड़े 75 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब सात लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को तत्काल हटवाया। इस मौके पर एमवीआई ने बताया कि एफसीआई गोदाम में माल लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर दिया जाता ...