धनबाद, अगस्त 29 -- Dhanbad News: जिले में डेंगू की रोकथाम और संभावित मरीजों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रारंभिक जांच एनएस1 की रिपोर्ट उपलब्ध कराना निजी अस्पतालों और जांचघरों के लिए जरूरी है। बावजूद इसके जिले के अधिकतर निजी अस्पताल और जांचघर एनएस1 जांच में पॉजिटिव आनेवाले मरीजों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं दे रहे हैं। इससे विभाग को जिले में डेंगू के संभावित मरीजों का पूरा डाटा नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अब ऐसे अस्पतालों और जांचघरों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में 400 से अधिक अस्पताल और जांचघर हैं। विभाग ने सभी को निर्देश दिया गया है कि एनएस1 जांच में पॉजिटिव आनेवाले मरीजों की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएं। इसके लिए कई बार बैठक कर अस्पताल संचालकों और जांचघरों के संचा...