धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी मैथन में मानव संसाधन एवं सतर्कता विभाग की ओर से प्रशासनिक भवन के एनएचपी हॉल में निवारक सतर्कता विषय पर शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ कार्यपालक निदेशक (सिविल) एवं परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा, मुख्य महाप्रबंधक आनंद मोहन प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीआईएसएफ के पूर्व उप महानिरीक्षक सह मैटिक्स फर्टिलाइजर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मासं) शुभलोक सरकार मौजूद थे। परियोजना प्रधान ने कहा कि संगठन की असली पहचान उसकी कार्यसंस्कृति में निहित ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों से होती है। वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) अनुपम मजुमदार ने कहा कि प्रक्रियाओं का सरलीकरण, समयबद्ध कार्य निष्पादन से प्रशासनिक अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News...