धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: लोहापट्टी पंचायत की जुमनियाटांड़ बस्ती में मुख्य मार्ग पर सड़क का अतिक्रमण कर पक्का मकान निर्माण करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बाघमारा सीओ ने तरुण कुमार महतो, पुरन महतो और अजय महतो को नोटिस जारी किया था। तय समय पर अतिक्रमण नहीं हटने पर सोमवार को सीओ के निर्देश पर दंडाधिकारी सुदीप कुमार मांझी पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर मकान बनने से आवागमन बाधित हो रहा है और एंबुलेंस-दमकल जैसे वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने दंडाधिकारी को लिखित आवेदन देकर एक सप्ताह की मोहलत मांगी और भरोसा दिया कि सड़क की ओर निकला आगे का पिलर वे स्वयं हटा लेंगे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सड़क किनारे अतिक्रमण पर गरजा पालिका का बुलडोजर प्रशासन ने चेताव...