धनबाद, अक्टूबर 31 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद की लेखिका डॉ मीतू सिन्हा का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। डॉ मीतू ने रामायण पर सबसे अधिक 15 पुस्तक लिखने का रिकॉर्ड बनाया है। इनमें से एक वर्ष में 11 किताबें हैं। उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने प्रमाण पत्र, मोमेंटो, मेडल भेजा है। लंदन हेराल्ड पत्रिका में इससे संबंधित एक लेख भी प्रकाशित किया गया है। डॉ मीतू ने बताया कि विविध विषयों पर अब तक 26 किताबें लिख चुकी हैं। इनमें से रामायण पर 15 पुस्तकें हैं। रामायण पर लिखी गई 11 पुस्तक में 11 रंग हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डॉ. मीतू का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज इनमें भरत के राम, सिया स्वयंवर, अंगद रावण संवाद (इसमें वो संवाद है, जिसने राम रावण संघर्ष की दिशा बदल दी) संजीवनी बूटी, सती सुलोच...