Dhanbad News: एक दिसंबर को दिल्ली चलो कार्यक्रम की तैयारी में सीटू
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: सीटू धनबाद ने चार लेबर कोड रद्द करने, आजीविका व लोकतंत्र पर हमला बंद करने की मांग पर एक दिसंबर को दिल्ली में होने वाले डेरा डालो कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को बैठक की। रिक्रिएशन क्लब कोयला नगर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए सीटू झारखंड महासचिव विश्वजीत देब ने कहा कि एक दिसंबर 2026 को दिल्ली में संसद मार्च में झारखंड से 3000 मजदूर शामिल होंगे, जिसमें धनबाद के मजदूर भी होंगे। उसी दिन धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अन्य जनसंगठनों के साथ संयुक्त एकजुटता कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें 10,000 लोगों की भागीदारी का लक्ष्य है। देशभर से एक लाख से अधिक मजदूरों के जुटने की संभावना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों, श्रम संहिताओं, बेरोजगारी, महंगाई और निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.