धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले में करीब 40 लोगों को कुत्ते के काटने से घायल हो गए। इसके बाद सभी लोग इलाज कराने अस्पताल पहुंचे। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। कुत्तों के झुंड के कारण कई इलाकों में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पीड़ितों को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई। पीड़ितों का कहना है कि गलियों और मोहल्लों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से बच्चों को अकेले बाहर भेजना मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगर निगम से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की समस्या पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...