Dhanbad News: एक दंत दयावंत-चार भुजा धारी की हुई वंदना
धनबाद, सितम्बर 16 -- Dhanbad News: डिगवाडीह में 38वां वार्षिक गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से ही पूजा पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जोड़ापोखर, डिगवाडीह और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंगलवार की संध्या आरती के समय पूजा पंडाल में विशेष रूप से महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी की आरती और मंत्रोच्चार के दौरान शंख और घंटों की ध्वनि से पूरा पूजा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस दौरान झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भगवान गणेश के दरबार में पूजा कर झरिया की जनता की सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 42 साल पुरानी यह ऐत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.