धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को एक्स-रे का प्रिंटर अचानक खराब हो गया। इसके कारण एक्स-रे कराने वाले मरीजों को फिल्म नहीं मिल सकी। कई मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए बाहर से एक्स-रे कराना पड़ा। इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। कुछ मरीजों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई। जानकारी के अनुसार अस्पताल में बुधवार सुबह निर्धारित समय पर एक्स-रे शुरू हुई। करीब छह-सात मरीजों का एक्स-रे होने के बाद प्रिंटर अचानक खराब हो गया। इसके बाद मशीन से एक्स-रे तो हो रहा था लेकिन फिल्म प्रिंट नहीं हो सकी। शाम तक करीब 70 मरीजों का एक्स-रे किया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: एक्स-रे फिल्म खत्म, मोबाइल से खींची जा रही फोटो इन मरीजों को फिल्म और रिपोर्ट के लिए गुरुवार को अस्पताल बुल...