Dhanbad News: एके राय के आदर्शों पर चलकर समतामूलक समाज बनाने का संकल्प
धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: पूर्व सांसद, प्रखर मजदूर नेता एवं जनआंदोलनों के अग्रणी चेहरा रहे एके राय की सातवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को सेंट्रल हॉस्पिटल के पास नूतनडीह मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कॉमरेड एके राय स्मारक समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एके राय के आदर्शों को आत्मसात करने तथा जनहित के संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि एके राय गरीबों, मजदूरों, किसानों और शोषित-वंचित समाज की बुलंद आवाज थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: श्रमिकों और वंचितों की आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.