धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: एकल महिला समिति, धनबाद की ओर से उत्सव बैंक्वेट हॉल में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें 75 सदस्य व 80 अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर में एकल के कार्यों का प्रचार-प्रसार व जनसंपर्क को बढ़ावा देना था। सभी सदस्य व अतिथि रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में अत्यंत आकर्षक नजर आए। समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह, उमंग और लगन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। डांडिया व मनोरंजक गतिविधियों के साथ सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया। लकी ड्रॉ सहित आकर्षक उपहार व पुरस्कार भी वितरित किए गए। मौके पर बलराम अग्रवाल, नितिन हड़ोदिया, सीमा, पिंकी, पायल, श्वेता, नीतू, दीपा, सुमन, शीतल, हैप्पी, कविता, रिंपल, सिन्नी व सोनल का विशेष योगदान रहा। सहयोगी टीम में चांदनी मित्तल (सचिव), नूपुर सांवरिया, अनामि...