धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: धनबाद। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) झारखंड सरकार की शिक्षा नीतियों के विरोध में सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करेगा। संगठन ने छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से दोपहर एक बजे बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। एआईएसए का कहना है कि जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रिया में देरी, छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान नहीं होना, स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी तथा सरकारी शिक्षण संस्थानों की बदहाल स्थिति से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। संगठन ने छात्र संघ चुनाव कराने, शिक्षा पर बजट का दसवां हिस्सा खर्च करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की भी मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC गड़बड़ी को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, क्या है मांग एआईएसए के संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा ने चेतावनी दी है...