Dhanbad News: उफनते दामोदर ने जामाडोबा संयत्र से जलापूर्ति व्यवस्था को किया बेपटरी
धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: लगातार हो रही बारिश के कारण दामोदर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जामाडोबा जल संयंत्र के समीप नदी का जलस्तर 460 आरएल तक पहुंच चुका है। नदी की तेज धार के साथ भारी मात्रा में बहकर आ रहे कचरे ने जामाडोबा जल संयंत्र की व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इसके कारण झरिया, पुटकी और कुसुंडा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हाहाकार मचा हुआ है। झरिया शहरी क्षेत्र में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी पानी की एक बूंद सप्लाई नहीं हुई, जिससे इस बरसात के मौसम में भी करीब 6 लाख की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। पानी के इस गंभीर संकट से स्थानीय जनता का गुस्सा झमाडा के खिलाफ फुट पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून में यह समस्या आती है, लेकिन झमाडा प्रबंधन पहले से कोई एहतियाती तैयारी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.