धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में पार्षदों ने मंगलवार को मैथन स्थित चिरकुंडा जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि चिरकुंडा में जल्द जलापूर्ती बहाल हो जाएगी। चिरकुंडा के सभी वार्डों में नियमित जलापूर्ति नगर परिषद का मूल उद्देश्य है। मौके पर पार्षद रानी केराई, मो कलाम, सरिता देवी, वरुण दे, पप्पू बाउरी, आरती देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...