धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: आउटसोसिंग कंपनी के खिलाफ धनबाद प्रखंड उपप्रमुख की ओर से सात अक्टूबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। मांगों को लेकर लगातार दो दिनों तक पीबी एरिया के महाप्रबंधक की मध्यस्थता में  उप प्रमुख मनीष सिंह, मुखिया नीतू सिंह और ईगल दीप कंपनी के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें आउटसोर्सिंग कंपनी ने मांगों को मानने पर सहमति जताई और उन्हें पूरा करने के लिए 27 अक्टूबर तक का समय मांगा। वार्ता में राजू सिंह, शुभम सिंह, शेखु रॉय, राजा तांती, कुणाल कुमार, छोटू पासवान, कर्मवीर कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...