धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अपर महामंत्री जियाउद्दीन बुधवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे कार से बरकाकाना से टाटा जा रहे थे। इस दौरान चांडिल के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद उन्हें जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी एनके खवास ने दी। उनका हाल जाने के लिए धनबाद से कई लोग जमशेदपुर गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...