धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: जेएलकेएम अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद में ईडी की छापेमारी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिनके घरों में ईडी की छापेमारी हुई है, उन्हें अगर इससे बचना है तो सांसद ढुलू महतो से मिलकर एनडीए में शामिल हो जाएं। सांसद की पहुंच दिल्ली तक है। उनके साथ दिल्ली चले जाएं तो उन्हें राहत मिल जाएगी। एनडीए वाशिंग मशीन है, जिससे वह धुलकर निकलेंगे। शुक्रवार को धनबाद कोर्ट पहुंचे जयराम ने कहा कि जिनकी केंद्र में सरकार है, वह अपने नेताओं को तो बचाएंगे ही। चाहे वह धनबाद के सांसद हों, गरिडीह के सांसद हों या फिर हजारीबाग और गोड्डा के सांसद हों, सभी को बचाने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि एनडीए का चरित्र रहा है कि बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और हेमंत विश्वास एनडीए की वाशिंग मशीन में घुसकर साफ ...