धनबाद, सितम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद में ईंट का माइनिंग चालान नहीं मिलने की वजह से सरकारी योजनाएं धीरे-धीरे ठप होती जा रही हैं। ईंट चालान उपलब्ध नहीं होने की वजह से संवेदकों का पुराना बिल भुगतान नहीं हो रहा है। नतीजतन नई विकास योजनाओं का काम शुरू नहीं हो रहा है। धनबाद नगर निगम समेत अन्य विभागों में 100 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं ईंट चालान की वजह से लंबित पड़ गई हैं। सरकारी विभागों में पूर्व में व्यवस्था के अनुसार ईंट चालान नहीं देने से संवेदक डबल रॉयल्टी देकर बिल का भुगतान करा ले रहे थे। 27 अप्रैल को खान विभाग के आदेश के बाद डबल रॉयल्टी भुगतान की व्यवस्था बंद कर दी गई। इसके बाद मिट्टी और बालू के चालान उपलब्ध कराने में संवेदकों के पसीने छूट रहे हैं। संवेदकों का कहना है कि वे मिट्टी से तैयार ईंट का इस्तेमाल अ...