Dhanbad News: इलाके को असुरक्षित बता बीसीसीएल ने चिपकाया नोटिस
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: बीसीसीएल की महेशपुर कोलियरी में आउटसोर्सिंग विस्तार और भूधंसान के खतरे को देखते हुए प्रबंधन ने मंगलवार को प्रभावित इलाकों में खाली करने का नोटिस चिपकाया। यह नोटिस राजधानी क्वार्टर, सिनीडीह 75 क्वार्टर और टुंडू रोड श्रमिक क्वार्टर समेत आसपास के मकानों पर चस्पा किया गया है। प्रबंधन ने संबंधित क्षेत्र को असुरक्षित बताते हुए लोगों से आवास खाली करने और पुनर्वास नीति के तहत कागजात जमा करने की अपील की है, ताकि पात्र लोगों को मुआवजा व अन्य लाभ मिल सके। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रबंधन पहले भी तीन बार ऐसे नोटिस दे चुका है। आउटसोर्सिंग विस्तार को लेकर कई दौर की वार्ताएं भी हुईं, लेकिन पुनर्वास, रोजगार और उचित मुआवजे पर सहमति न बनने से मामला अब तक अटका हुआ है। यह भी पढ़ें- काला बिल्ला लगाकर कोयलांचल नागरिक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.