धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च में वाम दलों के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रहे। मार्च रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर डीआरएम चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इससे पूर्व गांधी सेवा सदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डीआरएम चौक स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में नारे लगाए गए। मौके पर सीपीआई (एम) के जिला सचिव विकास ठाकुर, वरिष्ठ नेता गोपीकांत बख्शी, जिला सचिव बिंदा पासवान, सीपीआई के महमूद, एसयूसीआई (सी) के अनिल बाउरी, फॉरवर्ड ब्लॉक के यूनुस अंसारी, डीवाईएफआई जिला सचिव नौशाद अंसार...