धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है। धनबाद में सोमवार को दिनभर हल्की धूप और बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आज भी छाए रहेंगे बादल, होगी बारिशमौसम का हाल बीते कुछ दिनों की बारिश से मौसम सुहाना हो गया था, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सोमवार को धूप निकलने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे पूरे दिन उमस का अहसास बना रहा। दोपहर में गर्मी और चिपचिपाहट के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अगले चार दिन बारिश क...