Dhanbad News: आवास मरम्मत और पदोन्नति को लेकर महाप्रबंधक को पत्र
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: झरिया। कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के बस्ताकोला क्षेत्रीय सचिव रामसेवक पासवान ने महाप्रबंधक को पत्र सौंपा है। उन्होंने बस्ताकोला कोलियरी में प्रबंधन की मनमानी और तानाशाही रवैये पर आक्रोश जताया। रामसेवक पासवान ने कहा कि बरसात में श्रमिकों के आवासों की छत से पानी टपक रहा है। साथ ही लंबित पदोन्नति के लिए मजदूर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आवास मरम्मत और प्रमोशन की मांग जल्द पूरी नहीं हुई, तो प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.