Dhanbad News: आवारा कुत्तों के हमले में घायल पांच वर्षीया बच्ची की मौत
धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर चिंता का कारण बन गया है। 24 अगस्त को आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई जगजीवन नगर की पांच वर्षीया बच्ची की शुक्रवार को बोकारो में इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि बच्ची की मौत का चिकित्सकीय कारण अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि जगजीवन नगर न्यू कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर और आरएसएस कार्यालय के पास से बच्ची अपनी बहन के साथ ग्राउंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उसे कुत्तों से बचाया था। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। घटना के बाद बच्ची की धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्नताल लाया गया था। यहां स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.