धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: सोशल मीडिया पर एक चेहरा इतना बड़ा हो जाए कि उसकी एक आवाज पर पूरा शहर उमड़ पड़े तो समझिए एल्गोरिथम सच में काम कर रहा है। रविवार को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में डिजिटल क्रिएटर और एल्गोरिथम किंग के नाम से मशहूर भूली आजाद नगर के आर्यन केल्विन (अमन पंडित) ने कुछ ऐसा ही नजारा दिखाया। मीट अप शाम पांच बजे था, लेकिन फैंस का 'काउंटडाउन' सुबह से ही शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों के साथ दिल्ली और पंजाब तक से लोग आर्यन से मिलने पहुंच गए। दोपहर तक मैदान भर गया और शाम चार बजे तक स्थिति ऐसी हो गई कि गोल्फ ग्राउंड में पैर रखने तक की जगह नहीं बची।फिर हुई आर्यन की एंट्री. और माहौल पूरी तरह बदल गया। नाम गूंजा, शोर उठा और हजारों मोबाइल एक साथ हवा में चमकने लगे। एक साथ जली फ्लैशलाइट ने पूरे मैदान ...