Dhanbad News: आर्मी का प्रशिक्षण लेकर लौटे कृष्णा को किया सम्मानित
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: सोनारडीह निवासी दिलीप साव के पुत्र कृष्णा कुमार साव का अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सात माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटने पर बुधवार को स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। कृष्णा ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई के साथ छोटे से मैदान में नियमित अभ्यास कर यह सफलता हासिल की। वर्तमान में उनकी तैनाती मेरठ स्थित जाट रेजीमेंट की एक बटालियन में है। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने उनके घर पहुंचकर शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। मौके पर कृष्णा की माता मीना देवी तथा बहनें गंगा कुमारी, प्रियंका देवी, खुशबू देवी और सीमा देवी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.