धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: धनबाद आयकर बार एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा गुरुवार को धनबाद क्लब में हुई। इसमें एसोसिएशन के 70 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान से की गई। संचालन संगठन सचिव अधिवक्ता मनीष पसारी ने किया। इसके बाद संगठन के अध्यक्ष ललित झुनझुनवाला ने अपना अध्यक्षीय भाषण दिया। उन्होंने वर्ष 2025-26 में हुए कार्यक्रम एवं संगोष्ठी के लिए पूरी कार्यकारिणी एवं सदस्यों को धन्यवाद दिया। सचिव मनीष पसारी ने पूरे वर्ष में हुए कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण दिया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सीए विनय कुमार अग्रवाल ने वर्ष का अंकेक्षित वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन ने अनुमोदित किया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण नई कार्यकारिण...