धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। आमाघाटा में 12 एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई है। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर धनबाद के सीओ रामप्रवेश कुमार ने जमीन की मापी कराते हुए 20 अवैध निर्माण चिह्नित किया है। इन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। डीसी ने बताया कि आमाघाटा में दो बड़ी योजनाओं के लिए जमीन ट्रांसफर की गई है। इसमें से 12 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण की सूचना मिली थी। अतिक्रमण करनेवालों को हटाकर वहां दो योजनाएं शुरू की जाएगी। इसी जमीन में से नगर निगम को टाउन हॉल बनाने के लिए जमीन ट्रांसफर की गई है। वहीं एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 2.67 एकड़ जमीन कृषि विभाग को दी गई है। इसी जमीन पर अतिक्रमण की सूचना पर मापी कराई गई। डीसी ने कहा कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण क...