Dhanbad News: आपत्तिजनक गाने के विरोध में नाई समाज का प्रदर्शन
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। नाई समाज और सैलून संचालकों को लेकर बनाए गए कथित आपत्तिजनक और अश्लील गाने के विरोध में मंगलवार को नाई समाज की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने गायक व यूट्यूबर गणेश लाजवाब यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद समाज ने डीसी को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि गाने में नाई समाज और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक एवं अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इससे समाज की भावनाओं और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। इस मामले में पहले ही थाने में लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- नाई समाज के खिलाफ कथित अमर्यादित गीत को लेकर रामगढ़ जिला नाई समिति में आक्रोश आंदोलनकारियों ने शिकाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.