Dhanbad News: आनंद मंगल दीपोत्सव मेला आज से, सजेंगे 100 स्टॉल
धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: दीपावली की खरीदारी और त्योहार की तैयारियों के बीच आनंद मंगल की ओर से 27 और 28 अक्तूबर को दीपोत्सव मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में देश के विभिन्न शहरों से आए करीब 100 स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां शहरवासियों को कपड़ों, सजावटी सामान, दीये, भगवान की पोशाकों और खान-पान की वस्तुओं की खरीदारी का अवसर मिलेगा। मेले में करवा चौथ को देखते हुए महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने की विशेष व्यवस्था भी की गई है। मेले में होम डेकोर, साड़ियां, सूट, चादरें और दीपावली की सजावट से जुड़े सामान उपलब्ध रहेंगे। आनंद मंगल का यह आयोजन खरीदारी के साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा है। मेले से प्राप्त आय का उपयोग संस्था के सामाजिक कार्यों में किया जाता है। संस्था बारामुड़ी में स्कूल संचालित करती है, जहां 100 से अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.