धनबाद, अक्टूबर 9 -- Dhanbad News: आदित्य बिड़ला ग्रुप की टीम ने धनबाद में 10 हजार वर्गफीट क्षेत्र में स्किल ट्रेनिंग एवं टेक्सटाइल सेंटर बनाने के लिए चिह्नित स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। साथ में बीसीसीएल, जेआरडीए के पदाधिकारी के साथ-साथ डीडीसी सन्नी राज भी मौजूद थे। निरीक्षण का उद्देश्य 10 हजार वर्गफीट में बने मौजूदा भवन का अध्ययन कर वहां एक अत्याधुनिक स्किल ट्रेनिंग सेंटर, टेक्सटाइल ट्रेनिंग सह आवासीय परिसर स्थापित करने की संभावनाओं का मूल्यांकन करना था। युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर स्वावलंबी बनाने और बेलगड़िया टाउनशिप में पुनर्वासित अग्नि-प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण मिलेगा डीडीसी ने बताया कि प्रस्तावित कौशल प्रशिक्...