Dhanbad News: आज सीईसी का पुतला दहन करेगा जेएमएम
धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) में वोटर लिस्ट में कथित रूप से नाम गायब करने के खिलाफ जेएमएम जिला समिति सोमवार को 11 बजे रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगी। रविवार को डिगवाडीह कार्यालय में जेएमएम धनबाद महानगर उपाध्यक्ष मदन राम की बैठक में लोगों ने बीएलओ स्तर पर कागजात के लिए हो रही परेशानी रखी। मदन राम ने इसे गरीबों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश बतायी। आयोग ने इस पर ऑनलाइन सुविधाएं भी दी हैं। बैठक में मुन्ना खरवार, योगेंद्र हरि, लक्खी प्रमाणिक, जसीम अंसारी, अशोक हरि, साहब सेख, इबरार अंसारी, अनवर अंसारी और इमरान अंसारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पिपचो में भाकपा माले ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- वोटर सूची में गड़बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.