धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: धनबाद। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में कीता-सिल्ली डाउन लाइन पर 17 जुलाई को तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के कारण 13503 वर्दमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस गोमो स्टेशन तक ही जाएगी। गोमो से ही 13504 हटिया-वर्दमान मेमू एक्सप्रेस को वापस वर्दमान भेजा जाएगा। ट्रेन गोमो और हटिया के बीच दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...