धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवकों के नियोजन व अन्य मांगों को लेकर बुधवार शाम से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बाघमारा शाखा की ओर से महेशपुर कोलियरी में चल रहा धरना प्रदर्शन गुरुवार की शाम क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। वार्ता में यूनियन द्वारा 20 स्थानीय बेरोजगार युवकों के नियोजन सहित अन्य मांगों पर वार्ता हुई। इसमें श्रीइंफ्रा आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने एक सप्ताह के अंदर कंपनी में वाहन उपलब्ध होने के बाद प्रथम चरण में 12 स्थानीय युवकों को रोजगार देने का आश्वासन दिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि निर्धारित समय के अंदर प्रबंधन द्वारा आश्वासन पूरा नहीं होने पर आगे की रणनीति तय कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: नियोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना वार्ता में श्रीइंफ्रा के एम...