धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: धनबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धनबाद में गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सहयोग से 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। विभिन्न विभागों के मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी, प्रशिक्षण अधिकारी व कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। संस्थान प्रभारी ने कहा कि इस शिविर का आयोजन हमारी समाजिक जिम्मेवारी व समाज को वापस देने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। मौके पर स्थानीय पार्षद अशोक पाल, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी आनंदी रजवार, पृथ्वीनाथ पासवान, हाजिक अली सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 लोगों ने किया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...