धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा शुक्रवार को सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईजी ने इसे एक नियमित प्रक्रिया बताते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था मजबूत करने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आगामी त्योहारों को लेकर थाना प्रभारियों को कई निर्देश दिए। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के मुद्दे पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर आईजी ने कहा कि पुलिस विभाग प्रिंस खान पर शिकंजा कसने के लिए हर संभव और जरूरी कदम उठा रहा है। मौके पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सिंह, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो समेत सिंदरी, झरिया, जोड़ापोखर, बलियापुर और गोशाला ओपी के थाना प्रभारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: उपायुक्त ने स...