धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: धनबाद। आईआईटी धनबाद में 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक रसायन विज्ञान का 45वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। क्रिटिकल मिनरल्स एंड रेयर अर्थ्स: कैटेलिस्ट फॉर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री ट्रांसफॉर्मेशंस फॉर विकसित भारत विषय पर विशेष संगोष्ठी होगी। भारतीय रसायनज्ञ परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर के वैज्ञानिक, रिसर्च स्कॉलर्स, शिक्षाविद और विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य रसायन विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नए रिसर्च कार्यों को साझा करने, वैज्ञानिक विचारों के आदान-प्रदान और इंडस्ट्री से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...