धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी धनबाद में सोमवार को 'मेक योर रिसर्च काउंट' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। रिसर्च की क्वालिटी बेहतर बनाने और पेपर्स की ग्लोबल विजिबिलिटी बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षकों, रिसर्च स्कॉलर्स और छात्रों को आधुनिक डिजिटल रिसर्च टूल्स की जानकारी दी गई। कार्यशाला का आयोजन सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर से किया गया। इसमें भरोसेमंद रिसर्च लिटरेचर की पहचान, रिसर्च वर्क को आसान बनाना, परफॉर्मेंस आकलन, पब्लिकेशन के लिए सही जर्नल चयन और ग्लोबल इम्पैक्ट बढ़ाने पर फोकस रहा। रिसोर्स पर्सन डॉ. सुभाश्री नाग ने जानकारी दी। मौके पर डिप्टी डायरेक्टर प्रो. शरत कुमार दास, प्रो. इंचार्ज प्रो. सुमंत के पाढ़ी, लाइब्रेरियन पार्थ डे और डिप्टी लाइब्रेरियन सतीश कुमार मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Samastipur News: शोध संसा...