Dhanbad News: आईआईटी में छात्रों के ड्रोन ने भरी उड़ान
धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से एक दिवसीय ड्रोन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों से आए 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ड्रोन असेंबल व्यावहारिक सत्र में प्रतिभागियों ने स्वयं विभिन्न घटकों के साथ कार्य करते हुए अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर कार्यशील ड्रोन तैयार किया। ड्रोन असेंबल के बाद प्रतिभागियों ने कैलिब्रेशन और उड़ान-पूर्व जांच की। कई प्रतिभागियों के लिए यह वह क्षण था, जब उनकी पूरे दिन की मेहनत एक वास्तविक परिणाम के रूप में सामने आई। अपने द्वारा असेंबल और कैलिब्रेट किए गए ड्रोन को उड़ान भरते देखना उनके लिए एक संतोषजनक और व्यावहारिक सीखने का अनुभव रहा। यह भी पढ़ें- आइडिया से इनोवेशन से उद्यमिता की ओर बढ़े आयोजित क्विज़ में उत्कृष्ट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.