धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी धनबाद के निर्माणाधीन स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार की दोपहर एक मजदूर ने फांसी लगा कर अत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के अररिया निवासी नूर हसन के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नूर का अपनी पत्नी और ससुराल वालों से विवाद था। पिछले कुछ दिनों से वह काफी गुमशुम रह रहा था। बुधवार को उसके घरवाले धनबाद आएंगे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मंगलवार की दोपहर नूर अपने साथी मजदूरों के साथ काम कर रहा था। इसी बीच वह पास के निर्माणाधीन स्टाफ क्वार्टर में गया और वहां फंदे से लटक गया। पास के क्वार्टर से जब लोगों ने फंदे से लटकते युवक को देखा तो सनसनी फैल गई। फौरन धनबाद थाना की पुलिस को सूचना दी गई। धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्ट...