Dhanbad News: आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव ने शनिवार को राजगंज पंचायत सचिवालय और बाजार टोला आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ ने पंचायत सचिवालय में पेयजल, शौचालय और रखरखाव व्यवस्था देखी और संतोष जताया। वहीं बाजार टोला आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति और नाश्ते-भोजन की जानकारी ली। इस दौरान राजगंज मुखिया बंदना बारूई और पंसस उर्मिला साव ने बताया कि डीएमएफटी मद से बाजार टोला और लेदोडीह में दो मॉडल आंगनबाड़ी बननी है, जिसकी अनुशंसा ग्राम सभा से हो चुकी है। उन्होंने बाजार की सफाई को लेकर राशि उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में जल्द ही डीडीसी धनबाद से मिलकर दिशा-निर्देश लिया जाएगा। साथ ही बाजार की नाली सफाई के लिए योजना बनाने, सचिवालय में मदर फीडिंग केबिन और सीसीटीवी लगाने का निर्देश मुखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.