धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: डीसी आदित्य रंजन ने शनिवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की समीक्षा की। डीएमएफटी के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, आंगनबाड़ी, आजीविका, सीएसआर और जल संरक्षण सहित सभी इकाइयों के कार्यों की समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सर्विस डिलीवरी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। क्रियान्वयन धरातल पर प्रभावी हो और अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचे। प्रगति और गुणवत्ता की जांच के लिए प्रतिदिन वीडियो कॉल से मॉनिटरिंग करने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और जल संरक्षण की परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया।शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन...