धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी वार्ड में भर्ती स्वराज नामक मरीज के दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना मंगलवार देर रात की है। मामले की शिकायत सरायढेला थाना में की गई है। परिजनों के अनुसार स्वराज मोबाइल अपने सिरहाने रखकर सो रहा था। रात करीब 12 बजे से सुबह तीन बजे के बीच चोर दोनों मोबाइल लेकर फरार हो गया। सुबह जागने पर मोबाइल गायब मिले। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सरायढेला में कार से चिकित्सक का ब्रीफकेस उड़ाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...