धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: धनबाद। शक्ति मंदिर के सचिव अरुण भंडारी की पत्नी रेणु भंडारी के निधन पर इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिशन ने दुख जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह ने अरुण भंडारी को भेजे शोक संदेश में गहरा दुख जताया। कहा कि रेणु भंडारी धर्मपरायण महिला थीं। कई धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़ी थी। बीएन सिंह बोले कि इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोशिएशन के उपाध्यक्ष एसके सिन्हा समेत सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। मालूम हो कि 25 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने पर जोड़ाफाटक स्थित अपने आवास पर रेणु भंडारी का निधन हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...