Dhanbad News: अमृत फार्मेसी में दवाओं की कीमत पर नजर रखेगा अस्पताल प्रबंधन
धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में संचालित अमृत फार्मेसी में दवाओं और सर्जिकल आइटम की कीमतों पर अब अस्पताल प्रबंधन नजर रखेगा। मरीजों को निर्धारित छूट का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। राज्य के अस्पतालों में संचालित अमृत फार्मेसी में अधिक कीमत पर दवाएं बेचे जाने की शिकायतों के बाद सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सदर अस्पतालों के प्रबंधन को निगरानी का निर्देश दिया है। इसके बाद एसएनएमएमसीएच प्रबंधन फार्मेसी में दवाओं की कीमत और छूट की व्यवस्था की समीक्षा करने की तैयारी में है।
दवाओं की कीमत और छूट पर निगरानी अधिकारियों के अनुसार अमृत फार्मेसी की ओर से दवाओं और सर्जिकल आइटम के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 50 से 80 प्रतिशत तक छूट देने का दावा किया जाता रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.