Dhanbad News: अभिजीत हत्याकांड में दो गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली परेड
धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: आठ लेन स्थित पाम इन होटल में जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद हुई अभिजीत सिंह की हत्या में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार की देर रात पुलिस ने कांड के आरोपी बरमसिया निवासी सूरज यादव और भूदा के प्रशांत रावत के घर पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को जेल भेजे जाने के पूर्व धनबाद पुलिस ने दोनों की कोर्ट रोड में परेड निकाली। इस दौरान दोनों की हालत चर्चा का विषय रही। सूरज यादव स्ट्रेचर पर लेटा हुआ था, जबकि प्रशांत राउत उर्फ सानू लंगड़ाते हुए सड़क पर चल रहा था। पुलिस ने इसी अवस्था को दोनों को कोर्ट लेकर गई, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय के अनुसार, जन्मदिन की पार्टी में मामूली विवाद के बाद अभिजीत पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.