धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: आठ लेन सड़क किनारे स्थित होटल पाम इन के समीप हुए अभिजीत सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की रात को पंकज यादव उर्फ भालू, सुमित उर्फ सुकडू और शिवाकर को गिरफ्तार किया गया। तीनों बरमसिया के रहनेवाले हैं। इनमें से शिवाकर नामजद आरोपी है बाकी दोनों अप्राथमिक अभियुक्त हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को जेल भेजने से पूर्व इनकी परेड निकाली। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। इस तरह अभिजीत हत्याकांड में अब तक पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इससे पूर्व रविवार को बरमसिया के सूरज यादव और भूदा निवासी प्रशांत रावत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: अमित शर्मा हत्याकांड में बड़े षड्यंत्र की आशंका, उच्चस्तरीय जांच की मांगजन...