धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। बलियापुर रोड स्थित सुबाला हाईलैंड सिटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन नारद जी के पूर्वजन्म की कथा सुनाई गई। कथावाचक सुरेंद्र हरिदास जी ने दासीपुत्र रामदास के देवर्षि नारद तक के सफर को बड़े ही भाव से समझाया। कथा के दौरान हरिदास जी ने कहा कि हर सनातनी माता-पिता को अपने बच्चों को सनातन का ज्ञान देना बहुत जरूरी है। हर घर में बच्चों को गीता और रामायण का पाठ पढ़ाया और सिखाया जाए ताकि उनके जीवन में संस्कार, अनुशासन और सच्चे मूल्यों की नींव मजबूत हो सके। इन पवित्र ग्रंथों के माध्यम से बच्चों को सत्य, धर्म, कर्तव्य, अनुशासन, सम्मान और त्याग जैसे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य सहज रूप से समझ में आते हैं।

सनातन ज्ञान और संस्कार बताया कि प्रत्येक सनातनी के माथे पर तिलक,...