धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: कोयला कर्मियों के लिए शुरू किया गया कॉरपोरेट सैलरी पैकेज कई मजदूरों तक नहीं पहुंच रहा है, क्योंकि उनका वेतन खाता अनुबंधित बैंक में नहीं है। इसका खामियाजा परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट का है, जहां दो अक्तूबर को डंपर ऑपरेटर ललन चौहान की हादसे में मौत हो गई। अनुबंधित बैंक में वेतन खाता नहीं होने से आश्रित को एक करोड़ रुपये के बीमा लाभ से वंचित रहना पड़ा। यह मुद्दा बीसीसीएल कल्याण समिति और मानव संसाधन अधिकारियों की समन्वय बैठक में भी उठा। बीएमएस नेता केके सिंह ने बैठक में कहा कि ठेका और विभागीय मजदूरों को औपचारिक बैंकिंग से जोड़ना जरूरी है। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभागीय कर्मियों के साथ-साथ ठेका मजदूरों को भी अनुबंधित बैंकों में...